PM Kisan Yojna Online Registration – आवेदन की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) का मुख्य उद्देश्य गरीब, छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किए भी किसान का पंजीकरण प्रक्रिया (Farmer Registration Process) बेहद आसान है. इसमे उपयोग करके भारत का कोई भी किसान बड़ी ही आसानी से PM Kisan Yojna के लिए आवेदन कर सकते हैं और भारत सरकार की तरफ से मिलने वाली तीनो किस्तों का लाभ उठा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पंजीकरण (Registration) करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। अगर आप PM Kisan योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं, तो इस लेख में नीचे दिए गए चरणों का पालन करें.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration Process (Step-by-Step Guide)
यहाँ NRDP आपको Step-by-Step प्रोसेस से समझने का प्रयास करेगा की कैसे आप PM Kisan Samman Nidhi Yojna के अंतर्गत किसी भी किसान का रजिस्ट्रेशन (Registration) कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं :-
- आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojna का भारत सर्कार का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा.
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Farmers Corner” सेक्शन दिख जाएगा। आपको इस सेक्शन में जाकर ” New Farmer Registration “ विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने “New Farmer Registration Form“ खुल जाएगा. यहां पर आपको अपने गांव या जिला से संबंधित निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
- सबसे पहले आप अपना आधार नंबर (Enter Aadhaar No) डालना है.
- उसके बाद अपना मोबाइल नंबर (Enter Mobile No) डालना है.
- फिर अपने जिला (District) का चुनाव करना है.
- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड (Captcha Code) डाल देना है.
- इसके बाद आपको ” Get OTP ” पर क्लिक कर देना है।
- ध्यान रहे यहाँ पर आपको ये सारी जानकारी आपको बिल्कुल सही-सही भरनी हैं।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डाल देना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप से पुछा जाएगा की आप पंजीकरण (Registration) करना कहते है तो आपको “Yes” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने किसान का रजिस्ट्रेशन (Registration) करने का एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा (जैसा की निचे दिखाया गया है)। इस फॉर्म में निम्नलिखित विवरण भरें :-

- सबसे पहले आपको अपना राज्य (State), जिला (District), शहर (Town) और वार्ड (Ward) का सही – सही चुनाव कर लेना है.
- इसके बाद “Farmers Personal Details” के अंतर्गत आपको ये सभी जानकारियां सही – सही भर देनी है।
- किसान का नाम (Name of Farmer)
- लिंग (Gener)
- केटेगरी (Category)
- किसान का प्रकार (Type of Farmer)
- आई. डी. टाइप (Type of Identity Proof)
- आधार नंबर (Aadhar Number)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- पूरा पता (Address)
- पिनकोड (Pin Code)
- पिता/माता /पति का नाम (Mother/Father/Husband Name)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
ध्यान रखे :- Farmers Personal Details भरते समय अगर कोई भी गलती होती यही तो आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojna का लाभ नहीं मिल पायेगा और ये राशि आप के खाता में नहीं आ पाएगी।

- इसके बाद आपको ओनरशिप (Land Holding) में Single/Joint का चुनाव करना है.
- आप आपको अपने जमीन की जानकारी सही – सही डालनी है – जैसे कितनी भूमि है, और वह किसके नाम पर है आदि।
- इसके बाद आपको “Upload Supporting Documents” वाले सेक्शन में अपना जरुरी दस्तावेज जैसे – भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड कर देना है और निचे वाले “Save” बटन पर क्लिक कर देना है .
- जैसे ही आप “Save” के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, आप सफलतापूर्वक PM Kisan Samman Nidhi Yojna में apna रजिस्ट्रेशन (Registration) कर चुके हैं। अब आपको भारत सर्कार के द्वारा एक किसान आईडी (Unique Farmer ID) प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- निर्वाचन कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Aadhaar Card
- बैंक अकाउंट पासबुक
💡
पंजीकरण की स्थिति जानने के लिए आप PM Kisan पोर्टल पर जाकर “Beneficiary Status” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं और अपना आधार, मोबाइल नंबर, या बैंक खाता संख्या दर्ज कर सकते हैं।
पंजीकरण के बाद
- पंजीकरण के बाद, स्थानीय कृषि विभाग द्वारा आपके विवरण की जांच की जाएगी।
- सफलतापूर्वक पंजीकृत होने के बाद, आपको PM-Kisan योजना के तहत किस्तें मिलनी शुरू हो जाएंगी।
💡
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकरण कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि कार्यालय में भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ
इस योजना के लाभ के बारे में अगर बात करें, तो इस योजना के तहत रजिस्टर्ड सभी किसानों को सालाना 6000 रूपए की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में प्रदान की जाती है.
इस योजना के तहत लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इसे सीधा लाभांतरण (DBT) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम हो जाती है।
