PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई कई महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओ में से एक है. PM Kisan Samman Nidhi Yojna की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 फरवरी, 2019 को किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, देश के छोटे और गरीब किसानों को आर्थिक रूप से मदद करते हुए उन्हें सशक्त बनाना। इसके साथ ही यह योजना किसानों की आय में स्थिरता लाने, खेती के शुरुआती खर्चों में सहायता करने और उन्हें सूदखोरों एवं साहूकारों पर निर्भर होने से बचने हेतु लाया गया है.

इस योजना में वैसे सभी किसान जो इस PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लिए पात्रता रखते है, को खेती से जुड़े विभिन्न खर्चों में सहायता देने के लिए प्रतिवर्ष ₹ 6,000 (छः हजार) की वित्तीय मदद प्रदान करने का प्रावधान है. ₹ 6,000 (छः हजार) की ये राशि गरीब किसानो को एक साथ नहीं दिया जाता है, बल्कि उनको ये राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है. ये राशि किसानो को cash या cheque के माध्यम से नहीं दिया जाता, बल्कि गरीब किसानो के बैंक खाता में सीधे ये राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जा रहा है। ऐसा करने का एक बहुत बड़ा फायदा ये भी है की इससे किसी भी तरह के बिचौलियों, दलाल अथवा धोखाधड़ी की सम्भावना भी समाप्त हो जाती है।

वर्तमान समय में PM Kisan Samman Nidhi Yojna पूरे भारत में लागू है और पूरे भारत के लाखों-करोड़ों गरीब किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास उनका आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि से जुड़े जरुरी कागजात होना अति आवश्यक है।


PM Kisan Yojna का मुख्य उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के छोटे, गरीब और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। यह योजना किसानों की उनकी आमदनी को बढ़ाना और खेती से जुड़े आवश्यक खर्चों में आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

PM Kisan Yojna को लागु करने के पीछे भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं :-

  • मुख्य रूप से गरीब एवं छोटे किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
  • किसानो को खेती के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सम्बंधित उपकरण खरीदने में उनकी आर्थिक रूप से मदद करना।
  • गरीब किसानों को सूदखोरों एवं साहूकारों पर निर्भर होने से बचाना।
  • भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना।
  • किसानों की आय को लगातार बढ़ाना और सुरक्षा लाना।
  • छोटे, गरीब किसानों इस भारत सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को सीधे उनके बैंक खाते में पहुँचाना।

इस PM Kisan Yojna के तहत भारत सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती है की भारत के हर छोटे – बड़े किसानो को समय पर वित्तीय सहायता मिले, जिससे वे अपनी खेती में सुधार ला सके और अपनी खेती को और भी ज्यादा बेहतर ढंग से कर सकें ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके और इसके साथ ही उनकी जीवन-शैली में सुधार हो सके।

संक्षेप में, PM Kisan Yojna का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करना है।

PM Kisan Yojna का मुख्य लाभ क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) के अंतर्गत किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाते हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं:

  • पात्र किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है
  • यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है
  • सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है
  • योजना में कोई बिचौलिया नहीं होता, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है
  • किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए कर सकते हैं
  • योजना पूरे भारत में लागू है और सभी पात्र किसान इसका लाभ ले सकते हैं

PM Kisan Yojna के लिए किसानों की पात्रता क्या है? ( ✅ Eligibility Criteria)

PM Kisan Yojna का लाभ लेने के लिए किसान को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:

  • सभी किसान / आवेदक भारत का नागरिक अवश्य होना चाहिए।
  • जो किसान लाभ लेना कहता है , उस किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • भारत के केवल गरीब, छोटे और सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं .
  • किसान के पास उनका आधार कार्ड अवश्य होना चाहिए।
  • किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना बहुत जरुरी है.

उपरोक्त सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले किसान PM Kisan Yojna का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली इस आर्थिक सहायता का फायदा उठा सकते हैं।


PM Kisan Yojna के लिए कौन किसान पात्र नहीं हैं? ( ❌ Ineligibility Criteria)

PM Kisan Yojna का लाभ भारत के सभी गए गरीब किसानों को नहीं दिया जाता। नीचे दिए गए कुछ ये किसान या व्यक्ति हैं , जो इस योजना के सरकारी रूप से पात्र नहीं माने जाते हैं :-

  • वैसे सभी किसान जो भारत सकरकर को Income Tax का भुगतान करते हैं, वे PM Kisan Yojna का लाभ नहीं ले सकते।
  • वैसे सभी किसान जो भारत सकरकर के अंतर्गत वर्तमान समय में या पूर्व संवैधानिक पद पर रह रहे हो या रह चुके हो।
  • अगर कोई किसान वर्तमान में या पूर्व मंत्री, सांसद (MP), विधायक (MLA) है या रह चूका है तो उसे भी ये लाभ नहीं मिलेगा।
  • केंद्र या राज्य सरकार के वैसे सभी अधिकारी/कर्मचारी जो Class-I और Class-II के रूप में नौकरी कर रहे हैं.
  • अगर कोई किसान ₹10,000 या उससे अधिक सरकारी पेंशन पा रहा है तो उसे भी ये लाभ नहीं मिलेगा।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर किसान को भी ये लाभ नहीं मिलेगा।
  • संस्थागत भूमि धारक (कंपनी, ट्रस्ट, संस्था आदि) को भी यह राशि नहीं मिलेगा।
  • गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देने वाले किसानो को भी ये लाभ नहीं मिलेगा।
👉 यदि कोई किसान इन श्रेणियों में आता है, तो उसे PM Kisan Yojna का लाभ नहीं मिलेगा

PM Kisan Samman Nidhi Yojna
Logo